शांति समिति की बैठक आयोजित

शांति समिति की बैठक आयोजित

शांति समिति की बैठक आयोजित                 जोधपुर / पुलिस आयुक्त शरत कविराज की अध्यक्षता में कल पुलिस लाईन स्थित सरदार पटेल सभागार में जोधपुर आयुक्तालय मे शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आगामी समय में मनाये जाने वाले धार्मिक पर्व यथा नवरात्रा चेटीचण्ड ईदुलफितर रामनवमी फगड़ा-घुड़ला महावीर जयन्ति हनुमान जयन्ति पीपा जयन्ति सैन जयन्ति अम्बेडकर जयन्ति परशुराम जयन्ति गुड-फाईडे ईदुलजुआ आदि शान्तिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्वक मनाये जाने को लेकर शान्ति समिति बैठक आयोजित की गई। जिसमें जोधपुर आयुक्तालय स्तरीय जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम के जिला स्तरीय शान्ति समिति सदस्य सम्मिलित हुए।

बैठक में कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर के साथ मनीष कुमार चौधरी पुलिस उपायुक्त (पूर्व), श्रीमती कमल शेखावत पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)शहीन सी पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) विरेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व), सुनिल के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजवीर सिंह चम्पावत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) आयुक्तालय जोधपुर सहित वृत सहायक पुलिस आयुक्तगण भी उपस्थित थे। बैठक में अर्जुम ताहिर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर-प्रथम जोधपुर एवं नगर निगम जेडीए पीएचईडी पीडब्ल्यूडी बीएसएनएल जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व सिविल डिफेन्स विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

बैठक में जोधपुर आयुक्तालय में शान्ति कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा आगामी त्यौहारों को शान्ति सद्भाव एवं सौहार्दपूर्वक मनाये जाने हेतु शान्ति सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा इस हेतु पुलिस आयुक्त ने शान्ति सदस्यों के सुझाव आमंत्रित किये तथा समस्त शान्ति समिति सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से रूबरू होकर सुझावों पर विचार-विमर्श किया तथा सुझावों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया तथा शान्ति समिति सदस्यों ने भी शान्ति कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन का हरसम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। शान्ति समिति सदस्यों द्वारा सफाई, सड़को पानी व सीवरेज संबंधी समस्याओं बाबत् भी उठाये गये मुद्दों के संबंध में संबंधित विभागों एवं निकायों के पदाधिकारियों द्वारा समाधान करना बताया। आगामी पर्वों पर समस्त आधारभूत व्यवस्थाओं एवं इन्तजामों हेतु पुलिस आयुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.