महिला ने आग लगाकर ख़ुदकुशी का किया प्रयास       

महिला ने आग लगाकर ख़ुदकुशी का किया प्रयास       
महिला ने आग लगाकर ख़ुदकुशी का किया प्रयास       

महिला ने आग लगाकर ख़ुदकुशी का किया प्रयास                 जैसलमेर /जिले के मोहनगढ़ कस्बे में गुरुवार को मानसिक अवसाद से जूझ रही एक विवाहिता ने पहले खुद को आग लगा ली और फिर जलती हालत में ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। महिला का हॉस्पिटल में इलाज जारी है और हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना मोहनगढ़ कस्बे की है जहां 35 वर्षीय विवाहिता ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के अंदर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित थी और उसकी दवाइयां भी चल रही थीं। बताया जाता हैं कि परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा हैँ महिला ने दीपक से अपने को आग लगाई फिर ट्रक के आगे कूद आत्महत्या का प्रयास किया.