भक्ति योग और राज योग सतत अभ्यास

भक्ति योग और राज योग सतत अभ्यास

भक्ति योग और राज योग सतत अभ्यास

 जोधपुर /स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के योग गुरु परम पद्मश्री डॉक्टर एच आर नागेंद्र ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान प्रियंकाज योगा स्टूडियो में आयोजित नकारात्मक भावनाओं एवं अतिचिंतन को कैसे नियंत्रित करें, विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। 

गुरूजी ने बताया की भक्ति योग और राज योग सतत अभ्यास और हमारे भीतर के देव तत्त्व को जागृत कर मानसिक तनाव और अन्य मानसिक तकलीफों से छुटकारा मिल सकता है 

सत्र के प्रारंभ में ख्याति प्राप्त डॉक्टर अरविन्द माथुर ने नागेंद्र का साफ़ा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। 

सत्र में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर नागेंद्र ने संदर्भित विषय की पूर्ण व्याख्या करने के साथ ही सरल भाषा में समझाते हुए उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का उत्तर भी दिया।

इस अवसर पर उन्होंने ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योगिक हेल्थ एंड एजुकेशन और प्रियंकाज योगा स्टूडियो द्वारा विवेकानंद अनुसंधान संस्थान से मान्यता प्राप्त योग प्रशिक्षक पाठ्यक्रम के प्रथम बेच की प्रवेश प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया।

प्रियंका योगा स्टूडियो के आकाश सिंघवी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं श्रीमती प्रियंका सिंघवी ने आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.

----------