रसद टीम ने रिसोर्ट से 07 सिलेंडर किए जब्त
रसद टीम ने रिसोर्ट से 07 सिलेंडर किए जब्त
पाली /रसद विभाग की टीम ने जोधपुर रोड़ स्थित पगड़ी रिसोर्ट से 7 सिलेंडर जप्त किए. प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्रसिंह आशिया ने बताया कि यहां बिना किसी वैध कनेक्शन के सिलेंडर का स्टॉक किए जाने की सूचना पर मौके पहुंचे। तलाशी में यहां यात घरेलू गैस सिलेंडर मिले। जिसको लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं बताए गए। ऐसे में इन सिलेंडरों को जब्त करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार भी साथ थे।बता दे कि अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध के चलते इन गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही। ऐसे में गैस एजेंसी संचालक 25 दिन के बाद सिलेंडर बुक करने पर सिलेंडर दे रहे है। वही व्यवहासिक सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर रखी है। ऐसे में कई होटल्स, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट और मिठाई शॉप संचालक लकड़ी, कोयले की भट्टियों का उपयोग करने लग गए है। वही कई जने चोरी छीपे घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ रसद विभाग पाली निरंतर कार्रवाई में जुटा है। ताकि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में काई बाधा न आए।