गैस किल्लत बनी विश्वव्यापी समस्या
गैस किल्लत बनी विश्वव्यापी समस्या b पाली / जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंहखर्रा ने कहा कि अमेरीका- इजराल- ईरान युद्ध के चलते गैस किल्लत विश्वव्यापी समस्या बन चुकी है। इसे मुद्दा बनाकर प्रदेश भर में आंदोलन कर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही। यह बात आज शाम को पाली के सर्किट हाऊस में मीडिया को संबोधित करते हुए पाली जिले के प्रभारी मंत्री खर्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति में प्रदेश में एलपीजी गैस की किल्लत होती और कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती तो कुछ समझ में आता। लेकिन वर्तमान में ईरान-अमेरीका-इजराइल के बीच चल रहे तनाव के चलते गैस किल्ल्त विश्वव्यापी समस्या बनी हुई है। पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से अन्य देश भी इस समस्या से जूझ रहे है। भारत में तो स्थिति काफी अच्छी है।
पाली शहर की सीवरेज समस्या को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि पाली शहर में करीब 600 केएम सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई है। 100केएम पहले बिछाई गई। उसमें ज्यादा समस्या नहीं है। लेकिन बाद में 500केएम जो लाइन बिछाई गई। उसमें कुछ समस्या है। सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान हो इसलिए एक कमेटी बनाई है जो पूरे मामले की जांच करेगी। उसके बाद पता चल सकेगा कि सीवरेज लाइन के ढलान को लेकर समस्या है या और कोई कारण है इसलिए सीवरेज की होदिया बार-बार ओवरफ्लो हो रही है। इसका पता लगाकर उस कारण का समाधान करवाया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नया ऑडिटोरियम पाली में बनाने पर 8 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शहर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई में आ रही बाधा के समाधान को लेकर काम किया जाएगा। जल्द ही बांडी नदी पूल का काम शुरू करवाया जाएगा।
निकाय चुनाव सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर वार्डों का सीमांकनbसीमा विस्तार जैसा सारा काम करीब छह महीने पहले ही पूर्ण हो चुका है। अब मामला राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य निवार्चन आयोग के स्तर पर पेंडिंग है।