राज्य पुरस्कार स्काउट शिविर में हुआ वंदे मातरम गायन
राज्य पुरस्कार स्काउट शिविर में हुआ वंदे मातरम गायन
पाली9 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वाधान में 11 नवंबर 2025 तक राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर परीक्षा का आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में किया जा रहा है |
राज्यपाल अवार्ड हेतु आयोजित इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर रिकॉर्ड संख्या में स्काउट एवं रोवर सहभागिता कर रहे हैं|
सी ओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि राज्यपाल अवार्ड स्काउट परीक्षा में 329 स्काउट सम्मिलित हुए हैं जबकि राज्य पुरस्कार रोवर परीक्षा में 28 रोवर सहभागिता कर रहे हैं|
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रही इस राज्यपाल अवार्ड परीक्षा में भाग ले रहे स्काउट की संख्या एक ही शिविर में पूरे राज्य में सर्वाधिक संख्या है| शिविर में सहभागिता कर रहे रोवर स्काउट द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के अवसर पर वंदे मातरम गीत का गायन किया गया|
शिविर में मुख्य परीक्षक के रूप में लीडर ट्रेनर स्काउट अनिल कुमार शर्मा जोधपुर से आब्जर्वर के रूप में परीक्षा लेने के लिए आए हुए हैं|
चार दिवसीय आवासीय इस शिविर में राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत राज्य पुरस्कार हेतु पंजीकृत स्काउट एवं रोवर द्वारा विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम से संबंधित परीक्षाएं लिखित मौखिक एवं प्रैक्टिकल परीक्षा के द्वारा दी जा रही है|
शिविर में निर्धारित अहर्ताओं को पूर्ण करने वाले संभागी की अनुशंसा राज्य मुख्यालय जयपुर को राज्यपाल अवार्ड हेतु भेजी जाएगी तत्पश्चात आगामी 12 जनवरी को महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार अवार्ड प्रदान किया जाएगा|
राज्य पुरस्कार स्काउट शिविर का संचालन मोहन सिंह राठौड़ एवं राज्य पुरस्कार रोवर शिविर का संचालन रोवर लीडर प्रभु प्रजापति एवं बतौर परीक्षक चंदन मल चुन्नीलाल कैलाश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा दौलत सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश कुमार मेवाड़ा, रामकरण प्रजापति विशाल घीसाराम कर्माराम जगदीश प्रसाद मीणा कैलाश कुमार विक्रम आदि द्वारा संचालन में सहयोग किया जा रहा है|