शादी समारोह में दुल्हा दुल्हन को विधायक ने दिया आर्शीवाद समारोह में मिला सांप्रदायिक सौहार्द का खूब सूरत नजारा
शादी समारोह में दुल्हा दुल्हन को विधायक ने दिया आर्शीवाद
समारोह में मिला सांप्रदायिक सौहार्द का खूब सूरत नजारा
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। स्थानीय मालियों की हवेली में आयोजित ठेकेदार मोहम्मद मन्सूर अत्तारी की साहबजादी आइशा अतारिया व मुस्कान अतारिया की शादी समारोह में सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, समाजसेवी राजेश सांखला ने बतौर अतिथि पहुंच कर दुल्हा-दुल्हन को आर्शीवाद दिया। अतिथियों कि अगुवाई भाजपा नेता पप्सा टांक, ठेकेदार साजिद टाक और पार्षद मोहम्मद शहजाद ने की। अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में सांप्रदायिक सौहार्द का खूब सूरत नजारा देखने को मिला।

इस अवसर पर शहर काजी मौलाना हाजी कमरूद्दीन रिज़वी, हाजी अब्दुल हमीद चौहान, ठेकेदार मोहम्मद अदरीम खताई, अब्दुल गनी ताजक, ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ खताई, ठेकेदार हारून काकू, पार्षद जमीलुर्रहमान कादरी, राकेश पंवार, गणपत बौराणा, नरेश बबलू, मांगीलाल पालरिया, एमएलटी विकास टांक, गौतम तंवर, मनीष पालरिया, सुरताराम देवासी, एस. मोहम्मद टाक, मिस्त्री मोहम्मद असलम ताजक, बाबू खां मेहर, अब्दुल जलील टाक, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम, नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल, अब्दुल जब्बार, बहादुर सिंह खींची, मोहम्मद रफीक खताई, मोहम्मद असलम खताई, मोहम्मद शरीफ, इकबाल मिस्त्री, मोहम्मद नासिर खताई, एडवोकेट आमीर खान सिलावट, मोहम्मद आलीम टांक, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, मोहम्मद यूसुफ पठान, नेता इंसाफ खान सिपाही, मोहम्मद यासीन छिपा, मोहम्मद सिकंदर मेड़ता, असलम खरादी, अब्दुल अव्वल टांक, मोहम्मद अशफ़ाक ताजक, मोहम्मद रफीक मेड़ता, मोहम्मद इरफान पाली, समाजसेवी मेहबूब टी, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल सत्तार सिलावट, सद्दीक गोरी आदि कई गणमान्य जन व समाज बंधु बुजुर्ग, युवा, बच्चे और महिलाएं उपस्थित थे।

