रानी में पुलिस को शक होने पर एक संदिग्ध कार का पीछा किया
बाली के रानी में पुलिस ने शक होने पर एक संदिग्ध कार का पीछा किया।
द भास्वर टाईम न्यूज
बाली के रानी में पुलिस ने शक होने पर एक संदिग्ध कार का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने गाड़ी तेज स्पीड से दौड़ा दी
रानी/करीब 40 KM तक पुलिस को भगाते रहे। आखिरकार पकड़े जाने के डर से कार को छोड़ भाग गए। पुलिस ने कार जब्त की। जिसमें करीब 251 किलो डोडा-पोस्त मिला।
नाडोल के पास एक कार में सवार दो युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगने के पर रानी थाना पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया।
लेकिन दोनों युवक नाडोल से तेज गति में कार भगाकर ले गए। पुलिस ने उनका पीछा किया।
कार में सवार दोनों युवक तेज गति से गाड़ी को सोमेसर, जवाली, राबड़िया गांव में घुमाते रहे। करीब 40 KM तक वे पुलिस को भगाते रहे।
आखिरकार पकड़ने जाने के डर से डूठारिया के पास कार को छोड़ भाग गए।
तलाशी में कार में मिला डोडा-पोस्त
जब पुलिस डूठारिया के पास पहुंची तो कार लावारिस हालत में मिली। तस्कर गायब थे। तलाशी में कार में 12 कट्टों में करीब 251 किलो डोडा-पोस्त भरा मिला।
जिसकी बाजार कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई जा रही है। रानी पुलिस ने कार और डोडा-पोस्त जब्त कर फरार तस्करों की तलाश शुरू की।