रणकपुर जवाई बांध महोत्सव आयोजित होगा 21 व 22 दिसंबर को
रणकपुर जवाई बांध महोत्सव आयोजित होगा 21 व 22 दिसंबर को
पाली 17 दिसम्बर/सूर्यमंदिर मुक्ताकांशी रंगमंच पर 21 व 22 दिसम्बर को भव्य रंगारंग सांस्कृतिक शाम आयोजित होगी। जिसमें देशभर के ख्यातनाम कलाकार लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। मारवाड़-गोडवाड़ के सांस्कृतिक वैभव को विश्व पटल पर उद्घाटित करने की मंशा से मनाया जाने वाला रणकपुर जवाई बांध महोत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। देशी-विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय लोग उत्साह से भाग लेंगे।
जिला प्रशासन पाली और पर्यटन विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए 21 एवं 22 दिसंबर को रणकपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 21 दिसम्बर को जीप सफारी वन क्षेत्र रणकपुर में सबुह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पतंग उडाना और डीआईसी द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी आयोजित होगी साथ ही पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलूनिंग का आयोजन होटल माना के निकट हैलीपैड़ ग्राउंड पर सुबह 10 से सायं 4 तक आयोजित होंगे। रणकपुर जैन मंदिर में शाम 5 बजे दीपोत्सव एवं सूर्य मंदिर रणकपुर में सायं 7 से रात्रि 9 बजे तक लोक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसी प्रकार 22 दिसम्बर को भी पतंगबाजी हस्तशिल्प प्रदर्शनी पैरासेलिंग हॉट एयर बैलूरिंग सवेरे 10 से सांय 4 बजे तक एवं विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताएं जैसे पकड़ी बांधना रस्साकशी गोडवाड़ श्री मिस गोडवाड मूंछ चम्मच-नींबू दौड़ और मटका दौड़ आदि का आयोजन होटल माना के पास हैलीपैड मैदान में सुबह 11 से दोपहर एक बजे आयोजित होगा। इसी प्रकार द्वारा हनुमान मंदिर के पास रणकपुर रोड़ सादड़ी में दोपहर 2 से सायं 4 बजे हॉर्स शो का आयोजन होगा। इसके पश्चात रात्रि में सूर्य मंदिर रणकपुर में सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक मामे खान द्वारा प्रस्तुति (सेलो समूह) दी जाएगी।
--------------