मदन राठौड़ के पुत्र को दिया आशीर्वाद
मदन राठौड़ के पुत्र को दिया आशीर्वाद
पाली /भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र श्रेयांश के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज पाली पहुँचे। बिरला ने राठौड़ के पुत्र को आशीर्वाद दिया और इस मौके पर भाजपा और प्रशासनिक जगत की कई महत्वपूर्ण हस्तियाँ मौजूद रहीं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन हेलीपैड पर हुआ जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे विधायक शोभा चौहान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा और पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ओमप्रकाश लोहिया भाजपा के नेता नरेश ओझा शामिल थे। इन सभी नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जिला कलेक्टर एल एन मंत्री और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर बिरला का स्वागत किया। हेलीपैड पर संक्षिप्त मुलाकात के दौरान ओम बिरला ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से भी भेंट की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र श्रेयांश के विवाह समारोह में बिरला के साथ कई अन्य राजनितिक व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिँह बेडम, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल थे जिन्होंने श्रेयांश को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
आयोजन स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी गणमान्य मेहमानों का पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित सभी वीआईपी मेहमानों ने श्रेयांश को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।