स्नेह मिलन आयोजित   

स्नेह मिलन आयोजित   

स्नेह मिलन आयोजित                जयपुर /जनसम्पर्क मित्र की ओर से आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में अलका सक्सेना की पुस्तक अब जब बात निकली है पर चर्चा के साथ स्नेह मिलन व लंच का आयोजन किया गया। पुस्तक की लेखिका अलका सक्सेना के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में डीपीआर के सेवानिवृत्त और सेवारत साथियों का यह पांचवां स्नेह मिलन था। इससे पूर्व गणपत सिंह नारोलिया रवि गोस्वामी यादवेंद्र सैन और के एल मीना के सौजन्य से यह आयोजन रखा गया था। विशेषकर एक ही विभाग में कार्य करने वाले मित्रों का आपसी मिलन सदैव तन मन को हर्षित करने वाला होता है। सदा की तरह एक दूसरे की कुशलक्षेम के साथ जनसम्पर्क की यादों को ताज़ा किया गया। मित्रों में समय का बदलाव हो सकता है लेकिन संबंध उसके अनमोलीयता को बरकरार रखते हैं। इस अवसर पर अलका सक्सेना वीना करमचंदानी रेणु जुनेजा बाल मुकुंद ओझा, ईश्वर माथुर रवि गोस्वामी गोविन्द शर्मा गणपत सिंह नारोलिया लीलाधर दोचानिया रूप सिंह कविया गोविन्द पारीक प्रभात गोस्वामी यादवेंद्र सैन रजनीश शर्मा ओटाराम राजेंद्र शर्मा गोपाल शर्मा मौजूद रहें।