जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित पाली, 30 अक्टूबर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर आज गुरूवार को जिला परिषद सीईओ के कक्ष में जनजाति गौरव वर्ष धरती आबा की बैठक आयोजित हुई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि आयोजित होने वाले इन गतिविधियों, नवाचारों तथा कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए जिससे भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंच सके। इसको लेकर उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों कीश्रृंखला में सभी संबंधित विभाग प्रतिदिन गतिविधियां तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों के तहत आदि हाट वन धन केन्द्रों तथा जनजाति कलाकारों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जनजाति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, जनजाति क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, ग्रामीण सेवा शिविर विभिन्न कार्यशालाओं सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक गतिविधि के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारीबनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनजाति गौरव वर्ष के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सहभागिता से इन कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन करना होगा। उन्होंने जनजाति क्षेत्र के जिले भी स्वयंसेवी संस्थाओं तथा भामाशाहों के सहयोग से विभिन्न तरह के नवाचारों को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें