डॉक्टर व्यास संगम अकादमी सम्मान' से सम्मानित

डॉक्टर व्यास संगम अकादमी सम्मान' से सम्मानित

डॉक्टर व्यास संगम अकादमी सम्मान' से सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की विशेष रिपोर्ट 

सोजत : संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन, कोटा राजस्थान द्वारा साहित्य, शिक्षा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने की कड़ी में भव्य व्यास को 'संगम अकादमी सम्मान 2026' से अलंकृत किया गया है।

संस्था के निदेशक ओम प्रकाश लववंशी और सचिव अनिल कुमार ने बताया कि डॉक्टर व्यास को यह सम्मान उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किए गए असाधारण कार्यों, निस्वार्थ सेवा और समाज को नई दिशा प्रदान करने वाली उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए प्रदान किया गया है।

सम्मान पत्र डॉक्टर व्यास की उपलब्धियों और उनकी विशिष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए संस्थान ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि संगम अकादमी निरंतर शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है। यह सम्मान समारोह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बालकवि भव्य व्यास ने इस सम्मान के लिए संगम अकादमी पब्लिकेशन कोटा का दिल से आभार व्यक्त किया ओर कहा की क्षेत्र के साहित्यकारों के स्नेह व आशीर्वाद के बिना यह सम्भव नही था । बालकवि व्यास की इस उपलब्धि पर सोजत के वरिष्ठ साहित्यकार सत्यदेव सावितेंद्र वीरेंद्र लखावत नवनीत राय अब्दुल समन्द राही रशीद गोरी हरिश्चंद्र व्यास विशन सिंह भाटी राम स्वरूप भटनागर उमाशंकर द्विवेदी राजेंद्र जोशी राजेंद्र कुमार व्यास दोसा के समाजसेवी संदीप छिपा दिल्ली के साहित्यकार व समाजसेवी कबीर टाइगर, जालम सिंह रामदेव ऋषि कुमार व्यास श्याम कुमार व्यास अनीश व्यास भरत त्रिवेदी कमल व्यास अश्विन जोशी आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप सिंह राजावत राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष सर आदि ने खुशी जाहिर करते हुए भव्य व्यास को शुभकामनाएं प्रेषित की हे ।