महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती धूमधाम से मनाई
*महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती धूमधाम से मनाई*
फूले दंपति को भारत रत्न की मांग
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

*सोजत - माली समाज द्वारा समाज गौरव, महिला शिक्षा के जनक, समाज सुधारक, सत्यशोधक समाज के संस्थापक, नारी मुक्ति आंदोलन के प्रणेता पूजनीय महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के शुभ अवसर पर जैतारणिया दरवाजा स्थित माली समाज भवन में संत शिरोमणि लिखमीदास जी महाराज की पूजा अर्चना एवं महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज के अध्यक्ष चम्पा लाल सांखला,चौधरी गोरधनलाल गहलोत, देवीलाल सांखला, गणपतसिंह पालरिया, ताराचंद सैनी एवं संरक्षक ताराचंद टांक एडवोकेट, डॉ आनंदीलाल भाटी एडवोकेट, माली समाज अधिकारी कर्मचारी कल्याण संस्था के अध्यक्ष मिश्री लाल सांखला, श्याम गहलोत,राजेश तंवर, बालमुकुंद गहलोत, रतनलाल भाटी,ओमप्रकाश चौहान, ओमप्रकाश सोलंकी, प्रेमचंद परिहार,मांगीलाल चौहान, लुंबाराम सांखला, कालूराम देवड़ा, मांगीलाल पालरिया,भंवरलाल टांक, महेंद्र पालरिया, नारायण लाल परिहार,हरिराम पालरिया, गोरी शंकर सांखला, मांगीलाल गहलोत,कानाराम परिहार, सत्यनारायण सांखला, मोहनलाल पालरिया, कमलेश सांखला, विकास गहलोत, घनश्याम टांक, प्रशांत टांक , गोतम तंवर, सुरेन्द्र परिहार,शेरु पालरिया,चेनराज टांक आदि द्वारा की गई। तत्पश्चात समाज द्वारा वाहन रैली माली समाज भवन जैतारणिया दरवाजा से मुख्य बाजार,एस डी एम कोर्ट, मेला चौक होते हुए ज्योतिबा फुले पार्क पहुंचकर पार्क में स्थापित फूलेबा की आदमकद मूर्ति का माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई। वाहन रैली में आशाराम चौहान शंकर भगवान का रुप धारण करने पर आकर्षण का केंद्र रहा।*

*जयंती के उपलक्ष्य में ज्योतिबा फुले की प्ररेणा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माली समाज द्वारा कस्तुरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं को स्कूल बेग,कापी पेन वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद परिहार अध्यापक, ताराचंद टांक एडवोकेट,डॉ आनंदीलाल भाटी, चौधरी ताराचंद टांक ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। शिक्षक ओमप्रकाश सोलंकी ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों को ज्योतिबा फुले के संकल्प को ध्यान में रखते हुए पढ़ाने का आवाहन किया। चौधरी ताराचंद सैनी ने पुष्पांजलि सभा के माध्यम से सरकार से फूले दंपति को भारत रत्न की मांग की गई। सभा विसर्जन के दौरान अध्यक्ष सांखला ने फूले जयंती में पधारे सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।*
