मथानिया के बालाजी स्टेडियम की दुर्दशा!

मथानिया के बालाजी स्टेडियम की दुर्दशा!

मथानिया के बालाजी स्टेडियम की दुर्दशा!

 जोधपुर /जहाँ युवाओं को खेलना चाहिए जहाँ बच्चों को अभ्यास करना चाहिए उसी बालाजी स्टेडियम (खेल मैदान) मथानिया को अब आवारा कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी करने का स्थान बना दिया गया है।

नगरपालिका मथानिया द्वारा इसकी अनुमति भी दे दी गई है। स्टेडियम में कुत्तों को बंद कर रखा जा रहा है जिससे खेल मैदान की पवित्रता और उपयोगिता दोनों प्रभावित हो रही हैं।

क्या खेल मैदान ऐसे कार्यों के लिए बनाए जाते हैं मथानिया में और कोई स्थान नहीं था जहाँ यह कार्य किया जा सके

यह केवल एक मैदान नहीं है यह युवाओं और खिलाड़ियों का भविष्य है।

प्रशासन को तुरंत इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और इस कार्य के लिए अलग उचित स्थान निर्धारित करना चाहिए।

मथानिया की जनता खिलाड़ी और अभिभावक इस फैसले का विरोध किया हैं और प्रशासन से मांग की हैं कि बालाजी स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए ही सुरक्षित रखा जाए।