मरीजों की समय पर पहचान से मिलेगी टीबी पर जीत : डॉ चेनाराम चौधरी
मरीजों की समय पर पहचान से मिलेगी टीबी पर जीत : डॉ चेनाराम चौधरी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। देश में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत टीबी जैसी मनहूस बिमारी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर चेनाराम चौधरी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए संभावित मरीजों की समय पर पहचान और जांच बेहद जरूरी है ताकि मरीजों की समय पर पहचान से टीबी पर जीत हासिल की जा सके। डॉक्टर चौधरी ने कहा कि ओपीडी में आने वाले बीपी, शुगर, अस्थमा रोगियों, तंबाकू सेवन करने वालों, टीबी मरीज के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा माइनिंग वर्करो का प्राथमिकता से चेस्ट एक्स-रे कराया जाए एक्स-रे में संदिग्ध लक्षण मिलने पर सीबीनाट जांच करवाकर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाने पर जोर दिया साथ ही सभी मरीजों की फेस आधारित आभा आईडी तैयार करने एक्स-रे रिपोर्ट निक्षय पोर्टल पर अपडेट करने तथा एचआईवी एवं शुगर जांच रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करने पर भी जोर दिया। डॉ चेनाराम चौधरी ने बताया कि यदि आपको या आपके किसी परिचित को टीबी के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत किसी योग्य डॉक्टर या नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत टीबी की जांच और दवाइयाँ मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। जिससे बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर इलाज संभव हो सके उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी वजन में कमी भूख न लगना या शाम के समय बुखार की शिकायत हो तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच करानी चाहिए। ताकि समय पर इलाज संभव हो सके।