जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित**

जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित**

**जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित**

पाली, 13 जून। जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर (जिला पाली) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश कक्षा X की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट अनुसार किया जाएगा।

प्राचार्य डाल चंद गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य (दोनों तिथियां सम्मिलित) होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पाली जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय (CBSE अथवा राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध) से कक्षा X उत्तीर्ण की हो तथा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (प्रथम श्रेणी) प्राप्त किए हों।

विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के विज्ञान विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। इसी प्रकार किसी भी संकाय में गणित विषय लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के कक्षा X में गणित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम CBSE से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। रिक्त सीटें शेष रहने पर अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्डों के विद्यार्थियों पर भी मेरिट के आधार पर विचार किया जाएगा। कक्षा X में प्राप्त अंकों के आधार पर स्ट्रीमवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी तथा उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आवेदन पत्र संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अथवा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा विद्यालय की ईमेल आईडी पर निर्धारित तिथि तक भेजा जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।

---------