अवैध हथियार पिस्टल सहित आरोपी गिरफतार

अवैध हथियार पिस्टल सहित आरोपी गिरफतार

अवैध हथियार पिस्टल सहित आरोपी गिरफतार 

 सुमेरपुर / पुलिस थाना सुमेरपुर क्षेत्र मै अवैध हथियार रखने वाले अपराधी  संजय सिंह को को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में    निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली  सवाई सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरूद्व कठोरतम कार्यवाही करते हुए एवं अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 

13 जून को मुखबिर से सूचना मिली की कस्बा सुमेरपुर में वेयर हाउस सुमेरपुर के पीछे एक व्यक्ति संजय सिंह अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है,  फुसाराम  मय जाप्ता खाना होकर कस्बा सुमेरपुर में वैयर हॉउस के पीछे पहुंचें तो गली मे खडा एक व्यक्ति पुलिस वाहन बोलेरो एवं पुलिस को बावर्दी में देखकर गली में भागने लगा जिसको दस्तयाब किया जाकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय सिह पुत्र नरपत सिह उम्र 29 वर्ष निवासी जोयला पुलिस थाना शिवगंज, सिरोही, हाल बलदेव सिह कॉलोनी सुमेरपुर, पाली का होना बताया एवं शख्स संजय सिंह की तलाशी ली गई तो पहने हुए पायजामा में एक अवैध हथियार पिस्टल मिली, पिस्टल से मैगजीन को खोलकर चैक किया तो मैगजीन खाली मिली। अवैध पिस्टल को कब्जा पुलिस लिया गया एवं नियमानुसार मौके की कार्यवाही कर मुलजिम संयज सिंह को गिरफतार किया गया।  प्रकरण संख्या 193 / 13 जून, 26को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।