जोधपुर में आज से बदलेगा मौसम
*जोधपुर में आज से बदलेगा मौसम:अगले तीन दिन हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें- इस बार कैसा रहेगा मानसून*
जोधपुर में लगातार गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में आज से इस गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार से हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है
तीन दिन के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा और लोगों को फिर से गर्मी सताएगी। वहीं पश्विमी राजस्थान में इस बार मानसून भी सामान्य से कम रहने की उम्मीद है
आज शाम से मौसम बदलने की उम्मीद, तापमान भी गिरेगा
मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 जून तक जोधपुर और आस-पास इलाकों में हल्की आंधी और बारिश का अलर्ट है इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो आज शाम या रात से मौसम बदलने की उम्मीद है
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार इन तीन दिनों के बाद एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू होगा। जो आगे चार से पांच दिन तक चलेगा। इस बीच नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनता है तो लोगों को राहत मिल सकती है
इन तीन दिन के अलर्ट के बाद तापमान 42 डिग्री पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं जोधपुर से सटे फलौदी और जैसलमेर जिले में तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है
इस बार सामान्य से कम रहेगा मानसून
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में इस बार मानसून सामान्य रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों की बात की जाए तो इस बार सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। आज सवेरे से ही जोधपुर में तापक्रम घटा। सवेरे ठंडी हवा ओर बादल दिखाई दिए सूरज के चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ी।