प्रवासियों का माटी से जुड़ाव “आओ गांव चले” अभियान*
*प्रवासियों का माटी से जुड़ाव “आओ गांव चले” अभियान*
*प्रवासी भामाशाह अमरती देवी एवं प्रकाशचंद कामदार ने चार कक्षा-कक्ष, पौषाहार निर्माण हेतु रसोईघर, छात्राओं के लिए शौचालय तथा एक भण्डार कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा*
*जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा शुरू किया गया “आओ गांव चले”*
पाली, 13 जून। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारम्भ किए गए “आओ गांव चले” अभियान को निरंतर जनसहयोग प्राप्त हो रहा है। अभियान के माध्यम से देश-विदेश में निवास कर रहे प्रवासी पालीवासियों का अपनी मातृभूमि से जुड़ाव मजबूत हो रहा है तथा वे अपने पैतृक गांवों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
इसी क्रम में बाली ब्लॉक के बीजापुर ग्राम में प्रधानाचार्य भंवर सिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी प्रवासी भामाशाह अमरती देवी एवं प्रकाशचंद कामदार ने श्री महावीर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीजापुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण सहयोग की घोषणा की है। उन्होंने विद्यालय में चार कक्षा-कक्ष, पौषाहार निर्माण हेतु रसोईघर, छात्राओं के लिए शौचालय तथा एक भण्डार कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा की।
जिला कलक्टर डॉ. गोस्वामी द्वारा शुरू किया गया “आओ गांव चले” अभियान एक अनूठी एवं प्रेरणादायी पहल है। अभियान का उद्देश्य देश-विदेश में रह रहे प्रवासी पालीवासियों को अपने पैतृक गांवों से पुनः जोड़ते हुए शिक्षा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत जिलेभर में प्रवासी भामाशाहों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।
*प्रवासियों का माटी से जुड़ाव “आओ गांव चले” अभियान*
*प्रवासी भामाशाह अमरती देवी एवं प्रकाशचंद कामदार ने चार कक्षा-कक्ष, पौषाहार निर्माण हेतु रसोईघर, छात्राओं के लिए शौचालय तथा एक भण्डार कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा*