संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने किया स्काउट गाइड स्टिकर का विमोचन

संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने किया स्काउट गाइड स्टिकर का  विमोचन
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने किया स्काउट गाइड स्टिकर का  विमोचन

संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने किया स्काउट गाइड स्टिकर का विमोचन

स्काउट गाइड स्थापना दिवस स्टिकर का विमोचन

भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा स्काउट गाइड स्थापना दिवस 07 नवंबर के अवसर पर जारी किए जाने वाले स्काउट गाइड स्टिकर का आज जिला कलेक्ट्रेट पाली में संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह एवं जिला कलेक्टर, पाली लक्ष्मी नारायण मंत्री द्वारा विमोचन किया गया|

सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया की प्रतिवर्ष 07 नवंबर को मनाए जाने वाले स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जारी किए जाने वाले स्टीकर का विमोचन आज संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर महोदय द्वारा विमोचन किया गया इस अवसर पर जिला कलेक्टर पाली ने स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने वाले रोवर जगदीश प्रसाद मीणा और विशाल को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया|

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया की जिला कलेक्टर से विमोचन के पश्चात सी ओ स्काउट ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को स्टीकर लगाया|

कलेक्ट्रेट परिसर में एवं अन्य कार्मिकों के स्टिकर लगाकर स्टीकर बिक्री अभियान प्रारंभ किया गया,

जिला कलेक्टर पाली द्वारा जारी आदेश अनुसार आगामी 15 नवंबर तक सभी राजकीय निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय में स्टिकर बिक्रि अभियान प्रारंभ किया गया है स्काउट गाइड द्वारा आमजन को स्टीकर लगाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा |

राज्य पुरस्कार स्काउट जॉच शिविर प्रारंभ

जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में दिनांक 08 से 11 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर जॉच शिविर आज से जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में आयोजित किया जा रहा है |