स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकलेगा पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में निकलेगा पथ संचलन
सोजत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 05 अक्टूबर को सोजत नगर के भूतेश्वर शाखा बस्ती से पथ संचलन निकाला जाएगा भूतेश्वर शाखा कार्यवाह रतन चंदेल ने बताया पूरी बस्ती में संचलन निकाला जाएगा जो खुशी वाटिका पुर्णेश्वर धाम रोड से प्रारंभ होकर बिलाड़िया गेट, जोधपुरिया गेट, नवचौकिया, धौलीवाड़ी का बास, मुख्य बाजार, जैतारणिया गेट, पावटी का बास से होकर पुनः खुशी वाटिका में समापन होगा। कैलाश जी चावल जगदीश जी खींची सुमेर सिंह जी देवड़ा राजकुमार जी, हर्षवर्धन, विनोद जी, हीरा जी, प्रमोद जी, राजेंद्र जी आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।