कैबिनेट मंत्री आज पाली जिले में’*
’’कैबिनेट मंत्री आज पाली जिले में’*
पाली, 13 जून। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत आज को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रविवार 14 जून को प्रातः 10 बजे पाली में संगोष्ठी कार्यक्रम एवं जिला बैठक में भाग लेंगे। तथा अपराह 12 बजे पाली से प्रस्थान कर 12:30 बजे हेमावास पहुचेंगे, जहाँ वे केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के तहत हेमावास मंडल में प्रबुद्धजन व्यक्तियों से जनसंपर्क करेंगे। तथा सांय 04 बजे हेमावास से प्रस्थान कर सांय 05 बजे शिवपुरा पहुचेंगे। जहाँ वे विभिन कार्यो के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। तथा वे साँय 07 बजे सुमेरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएँगे। तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेँगे।
’