पाली में वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्घाटन आज

पाली में वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्घाटन आज

पाली में वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्घाटन आज

पाली। सेवा समिति एवं पाली सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किए गए वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्घाटन समारोह 14 जून 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पाली सेवा मंडल परिसर, पानी दरवाजा, बैंकट्स मार्ग, पाली में होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख करेंगे, जबकि समाजसेवी ओमप्रकाश माठर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्देश्य बुजुर्गों को एक सुरक्षित, सक्रिय, सम्मानजनक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने समय का सदुपयोग कर सकें तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभा सकें।

सेवा समिति (वृद्धाश्रम) एवं पाली सेवा मंडल ने शहरवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर सामाजिक वातावरण के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।