वरिष्ठ साहित्यकार मुकुट मणिराज व बद्रीलाल दिव्य होंगे सम्मानित
वरिष्ठ साहित्यकार मुकुट मणिराज व बद्रीलाल दिव्य होंगे सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
कोटा। चम्बल साहित्य संगम एवं सुशील परिवार द्वारा उत्कृष्ट साहित्य सेवाओं के लिए वरिष्ठ साहित्यकार मुकुट मणिराज व बद्रीलाल दिव्य को प्रथम 'श्री मन्नालाल सुशील स्मृति साहित्य श्री सम्मान-2026' से अलंकृत किया जायेगा। महासचिव कवि हलीम आईना ने बताया कि समारोह में डॉ. धन्नालाल सुमन द्वारा रचित सुशील-सौरभ (परिचयात्मक खण्ड काव्य )तथा बद्रीलाल दिव्य द्वारा सम्पादित मेहर मन्दाकिनी(साझा काव्य संकलन)का लोकार्पण भी किया जायेगा। यह भव्य सम्मान एवं लोकार्पण समारोह 22मार्च को प्रात: 11बजे से सुशील फार्म हाउस ताथेड़, कोटा में आयोजित होगा, जिसमें संभाग के प्रमुख समाजबंधु साहित्यकार तथा पत्रकार सादर आमंत्रित किये गये हैं।