महाराजा श्री उम्मेद कायमख़ानी हॉस्टल में असलम ख़ान मेहर का सम्मान समारोह आयोजित
महाराजा श्री उम्मेद कायमख़ानी हॉस्टल में असलम ख़ान मेहर का सम्मान समारोह आयोजित
RAS परीक्षा में 281वां रैंक प्राप्त कर किया हॉस्टल का नाम रोशन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। महाराजा श्री उम्मेद कायमख़ानी हॉस्टल, जोधपुर में दो दिन पहले का समय अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। *हॉस्टल के होनहार छात्र असलम ख़ान मेहर (शेख नगर, पीपाड़ सिटी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 281वीं रैंक प्राप्त कर समूचे हॉस्टल परिवार का मान बढ़ाया।*
इस सफलता के उपलक्ष्य में हॉस्टल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व का माहौल था। हॉस्टल कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान छात्रगणों ने असलम ख़ान मेहर का फूलमालाओं और तालियों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने असलम ख़ान की मेहनत,अनुशासन और निरंतरता को सराहते हुए कहा कि —
*“असलम ख़ान जैसे विद्यार्थी यह सिद्ध करते हैं कि सही मार्गदर्शन, दृढ़ संकल्प और लगन से कोई भी ऊँचाई असंभव नहीं।”*
हॉस्टल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनेगी।
महाराजा श्री उम्मेद कायमख़ानी हॉस्टल परिवार की ओर से असलम ख़ान मेहर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! ????
“मेहनत ही सफलता की सबसे सच्ची चाबी है — असलम ख़ान इसका जीवंत उदाहरण हैं।”