सिकल सैल एनीमिया दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित एवम बीमारी के प्रति

सिकल सैल एनीमिया दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित एवम बीमारी के प्रति
Photo the bhaswar times (dk@pali)

सिकल सैल एनीमिया दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित एवम बीमारी के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने का दिया संदेश।

पाली/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार बुधवार 19 जून से आगामी 3 जुलाई तक संचालित होने वाले ’’ सिकल सैल एनिमिया उन्मूलन पखवाड़ा ’’ के अंतर्गत सिकल सैल एनिमिया दिवस का जिला स्तर पर आयोजन बुधवार को बांगड़ चिकित्सालय में संचालित ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र,पाली पर किया गया। सिकल सैल एनिमिया दिवस एवं पखवाड़े के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में सिकल सैल एनिमिया के बारे में जागरूकता पैदा करना है ताकि इस गम्भीर बीमारी का समय पर बचाव किया जा सके तथा बीमारी का प्रभावी प्रबन्धन किया जा सके एवं बीमारी से ग्रसित लोगों की जीवन प्रत्याशा को बढाया जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल़ ने बताया कि सिकल सेैल रोग एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसके लिये मरीज का आगजीवन प्रभावी प्रबन्धन किया जाना अतिआवश्यक है। यह रोग शिशुओं, बच्चों, किशोरों, एवं वयस्कों में रूग्णता एवं मृत्यु का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि इस गम्भीर बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना बहुत आवश्यक है, इसी क्रम में ए.एन.एम. प्रशिक्षणार्थियों को विशेषरूप से सत्र आयोजित कर जानकारी दी गई है ताकि वे जब समाज में जायें तो इस बीमारी के बारे में आमजन को सटीक जानकारी प्रदान कर सकें। इस अवसर पर सत्रायोजन के बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाली दस प्रशिक्षणार्थियों को विजेता के रूप में चयनित किया गया है,जिन्हें विभाग द्वारा प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किये जायेंगें। प्रश्नेात्तरी प्रतियोगिता का संचालन ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी ने किया। प्रश्नोत्तरी से पूर्व केन्द्र के प्रशिक्षण भूपेन्द्र कुमार, मदनगापोल वैष्णव, कमल किशोर गहलोत एवं परसमल कुमावत ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से छात्राओं को जानकारी प्रदान की तथा महेन्द्र कुमार ने सहयोग किया।

ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी ने बताया कि सिकल सैल एनिमिया रोग पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाली दस छात्राओं क्रमशः नीतू सैन, अफसा बानो, हर्षिता त्रिवेदी, अंजु, विष्णु कंवर, कृतिका चौधरी, इन्दु मत्तड़, प्रीति कुमारी, दिव्यांशी एवं विष्णकांता को विजेता के रूप में चयनित किया गया ,जिन्हें विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। 

एन.एच.एम. जिला कार्यक्रम अधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि प्रश्नेात्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया तथा उत्सुकता के साथ उत्तर बताये,प्रतियोगिता एवं सत्र आयोजित होने से उन्हें सही जानकारी प्राप्त हुई तथा उनका ज्ञानवर्धन भी हुआ है,जो उनके आगामी जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। इसी प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आगामी पन्द्रह दिवसों में सम्पूर्ण जिले में आयोजित की जायेगी।