राजस्थान के पूर्व सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा साधा गहलोत पर निशाना

राजस्थान के पूर्व सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा साधा गहलोत पर निशाना

राजस्थान के पूर्व सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने साधा गहलोत पर निशाना

दौसा/राजस्थान में कांग्रेस छोड़ने वालों के मामलें में सोमवार को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स X पर ट्वीट कर एक बार फिर उन पर सियासी प्रहार किया है। शर्मा ने अपने एक्स X अकाउंट पर लिखा..! जिनको निकम्मा-नकारा गद्दार कहा वो आज भी मजबूती से साथ खड़े है। वहीं जो खासमखास बताए जाते थे वो पाला बदल चुके है..! राजनीति में जो जताया जाए वो होता नही जो वास्तव में होता है वो दिखता नहीं..!!  शर्मा के इस ट्वीट को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार बांसवाडा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन करते ही शर्मा ने यह तंज गहलोत पर कसा है। चुनाव के बाद से ही लोकेश शर्मा सच्चे और पक्के कांग्रेसी बनकर उभरे है। शर्मा ने गहलोत की हठधर्मिता के चलते हुई कांग्रेस की हार के बाद से गहलोत पर लगातार सियासी वार कर रहे है।