मंदिर परिसर में भक्तों की उमड़ी भीड़, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया भोग

मंदिर परिसर में भक्तों की उमड़ी भीड़, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया भोग

चारभुजानाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया 

मंदिर परिसर में भक्तों की उमड़ी भीड़, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया भोग

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। 56 प्रकार के व्यंजनों से सजे भव्य अन्नकूट भोग का भगवान को समर्पण किया गया। मंदिर परिसर को पुष्पों, दीपमालाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया गया।चारभुजानाथ महाराज के जयघोषों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के बाद अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी ओमप्रकाश जोशी, ब्रह्मप्रकाश भूतड़ा, श्यामलाल पलोड, जगदीश पाराशर, नंदकिशोर अग्रवाल, विजय सिंह चौहान, ब्रजमोहन राठी, भगाराम बौराणा, प्रेमराज पंवार, हेमाराम पालरिया, ललित अग्रवाल, किशनलाल टेलर, हरिनारायण पाराशर, बहादुरसिंह खींची, सुशील अग्रवाल, जवरीलाल बौराणा, विष्णु जोशी और ओमनारायण पाराशर सहित अनेक सेवाभावी श्रद्धालुओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।