इंटक के प्रदेशध्यक्ष श्रीमाली का स्वागत   

इंटक के प्रदेशध्यक्ष श्रीमाली का स्वागत   

इंटक के प्रदेशध्यक्ष श्रीमाली का स्वागत                  राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष पद पर का ब्यावर मे इंटक के प्रांतिय महाअधिवेशन मे जगदीश राज श्रीमाली लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर पाली प्रथम बार पधारने पर इंटक के जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जोशी के नैतृत्व‌ मे सैकडो श्रमिको की उपस्थिति मे इंटक भवन पर जोरदार भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया! श्रीमाली को साफा व मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया 

 *स्वागत समारोह‌ मे जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जोशी व महामंत्री भंवर राव ने पाली के टेक्सटाईल उद्योग बंद होने एवं फेक्ट्री मालिको द्वारा श्रमिको का आर्थिक शोषण करने सम्बन्धी जानकारी दी गयी! श्रमिकों का पीपीएफ मे‌ राशि जमा नही करवाने एवं उद्योग ईकाईयो मे कार्यरत श्रमिको को का कर्मचारी राज्य बिमा निगम मे पंजिकृत नही करने सम्बन्धी समस्या सरकार से निराकरण कराने की मांग से की गयी. प्रदेशाध्यक्ष श्रीमाली ने अपने उद्बोधन मे श्रमिको के हित के लिए हमेशा तत्पर रहने हेतु आश्वासन एवं विश्वास दिया. मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गिरधारी बंजारा महामंत्री जगदीश बंजारा डिस्काॅम इंटक के अध्यक्ष राजेश मेवाडा ने सम्बोधित किया!* *इस अवसर पर पेन्टर युनियन के अध्यक्ष जयंति लाल जोशी मिल मजदूर युनियन के पदाधिकारी ओमप्रकाश प्रभु राम नारायण लाल चौहान, रामगोपालकिशन बंजारा माना राम जगदीश मेहबूब इत्यादि सैकडो श्रमिक मौजूद रहे!*