पुलिस ने निकला रूट मार्च
पुलिस ने निकला रूट मार्च
जोधपुर / पुलिस आयुक्त जोधपुर ओम प्रकाश के निर्देशानुसार अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृद्ध बनाए रखने हेतु दिनांक 06 फरवरी 2026 को जोधपुर पुलिस द्वारा सायंकालीन रूट मार्च का आयोजन किया गया।
रूट मार्च श्रीमती पीडी नित्या पुलिस उपायुक्त जिला पूर्व वीरेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पूर्व व सुनील के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के सुपरविजन तथा अनिल शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त वृत मण्डोर के निकट सुपरविजन व थानाधिकारी मो. शफीक खान निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में पुलिस थाना माता का थान से शुरू होकर पुनः पुलिस थाना माता का थान पहुंच संपन्न हुआ।
मार्च पुलिस थाना माता का थान से शुरु होकर शिक्षक नगर अमर सागर से दस दुकान से माता का थान चौराहा से जगदम्बा कॉलोनी से रामदेव कॉलोनी से बासनी तम्बोलिया रुपनगर से पुनः माता का थान आया
पुलिस थाना माता का थान मोबाइल एवं चेतक वाहन आर्ट कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (ईस्ट एवं बेस्ट)-कर्ट डॉग स्क्रॉड इंटरसेप्टर वाहन घुडसवार दस्ता ड्रोन यूनिट पुलिस कंट्रोल रूम रिजर्व पुलिस लाइन का जाब्ता रूट मार्च के दौरान ड्रोन टीम द्वारा ड्रोन से भी संवेदनशील एवं भीड़ भाड़ क्षेत्रों को सर्विलेंस किया गया।
इस रूट मार्च के माध्यम से आमजन में विश्वास अपराधियों में भय तथा सामाजिक सौहार्द भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया गया।
जोधपुर पुलिस का नवाचार : बाइक द्वारा बीट गश्त-थाना क्षेत्र में दो-दो बाइक पर दो-दो जवानों द्वारा बीट गश्त की गई।
इस दौरान बीट क्षेत्र में निवासरत महत्वपूर्ण व्यक्तियों बुजुर्गों एवं अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर विश्वास कायम किया गया तथा बीट प्रणाली को सुदृढ बनाया गया।
बीट कांस्टेबल व लिंक कांस्टेबल ने अपने-अपने क्षेत्र में आमजन से शिकायत सुनी तथा समाधान भी किया साथ ही आमजन से आग्रह किया कि गैरकानूनी अनैतिक अवैध शराब / हथियार / मादक पर्दाथ बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि आदि की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस का सूचित करें। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
बाइक बीट गश्त के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा महिला जागरूकता एवं आत्मरक्षा से संबंधित स्थानीय महिलाओं से संवाद किया तथा राजकोप सिटिजन ऐप डाउनलोड करवाने के साथ नीड हेल्प एवं 1090 महिला गरिमा हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।
बाइक गश्त के दौरान बीट क्षेत्र में युवाओं को नशे की दुष्ट प्रवृत्ति उसके शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर युवाओं को खेल शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गैर कानूनी व आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु सचेत किया।