वरिष्ठ साहित्यकार बद्रीलाल दिव्य "हिन्दी सृजन गौरव सम्मान-2026" से सम्मानित 

वरिष्ठ साहित्यकार बद्रीलाल दिव्य "हिन्दी सृजन गौरव सम्मान-2026" से सम्मानित 

वरिष्ठ साहित्यकार बद्रीलाल दिव्य "हिन्दी सृजन गौरव सम्मान-2026" से सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

कोटा। हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर चम्बल साहित्य संगम कोटा के अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार बद्रीलाल दिव्य को हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, समाज में हिन्दी के प्रति समर्पण,सक्रिय सहभागिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए "हिन्दी सृजन गौरव सम्मान-2026" से अलंकृत कर सम्मानित किया।

चम्बल साहित्य संगम के महासचिव हलीम आईना ने बताया कि दिव्य को यह सम्मान समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत गाँधी नगर, गुजरात की संभागीय ईकाई कोटा (राजस्थान)के तत्वावधान में आयोजित संभागीय अधिवेशन में आर,के,पुरम् स्थित होटल ब्लू सफायर सभागार में मुख्य अतिथि डाॅ0मुकेश कुमार व्यास'स्नेहिल,अध्यक्षता कर रही डाॅ0शशि जैन 'चन्द्रिका' तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ0प्रभात कुमार सिंघल, नवनीत राय 'रूचिर' (सोजतसिटी) आनन्द जैन अकेला द्वारा माला, उपरना तथा सम्मान-पत्र देकर सम््मानितकिया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ कवि व कथाकार विजय जोशी ने " साहित्य के विकास में साहित्यिक संस्थाओं का योगदान "विषय पर अपना वक्तव्य दिया। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि वैभव गर्ग की पुस्तक 'मन की पगडंडियों पर तथा श्रीमती अंजना मनोज गर्ग की पुस्तक ' पिघलती संवेदनाऐं "का लोकार्पण भी हुआ। संचालन कार्यक्रम संयोजक महेश पंचोली द्वारा किया गया।