भाजपा प्रत्याशी कन्हैया ने किसान का बंटाया हाथ कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी भी किसानों से मिले

भाजपा प्रत्याशी कन्हैया ने किसान का बंटाया हाथ  कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी भी किसानों से मिले

भाजपा प्रत्याशी कन्हैया ने किसान का बंटाया हाथ गेंहू कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी भी किसानों से मिले 

भाजपा प्रत्याशी कन्हैया ने किसान का बंटाया हाथ काटे गेंहू..कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी भी किसानों से मिले

द भास्वर टाईम्स समाचार न्यूज नेटवर्क 

दौसा।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दस्तक देकर वोट की अपील करते देखे जा रहे है। जनसंपर्क के दौरान उम्मीदवारों को जब लोग फसल कटाई के इस सीजन में लोग घरों पर नही मिल रहे। ऐसे में उम्मीदवार खेतों की और भाग रहे है। खेतों में फसल कटाई कर रहे किसान मजदूरों के बीच पहुंच अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते देखे जा रहे है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा महुवा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने कई ग्राम पंचायतों के दौरे पर निकले वक्त बनावड़ गांव में गेंहू की कटाई कर रही महिलाओं के बीच पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल व महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान ने दांतली से गेंहू की कटाई की। भाजपा प्रत्याशी ने किसान मजदूरों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इधर कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा भी किसानों के बीच पहुंचे। जनसंपर्क के दौरान रास्ते में गेंहू की कटाई कर रही महिलाओं और किसानों से मिले। वहां उन्होंने अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।