रक्त की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद को एक नया जीवदान दे सकती है : डीवाईएसपी मलिंडा

रक्त की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद को एक नया जीवदान दे सकती है : डीवाईएसपी मलिंडा

रक्त की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद को एक नया जीवदान दे सकती है : डीवाईएसपी मलिंडा

ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान के तत्वावधान में तृतीय रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

मेड़ता। रक्तदान महादान है, रक्त की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद को एक नया जीवदान दे सकती है, ऐसे पुनित शिविरों को सफल बनाने के लिए मिलकर भागीदारी निभानी चाहिए उक्त उद्गार पुलिस उप अधीक्षक रामकरणसिंह मलिंडा ने ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान के तत्वावधान में रविवार को नया सिलावट समाज भवन में तृतीय रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वैलफेयर संस्थान ने रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव हित में अच्छा कार्य किया है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। संस्थान प्रदेशाध्यक्ष हाजी अब्दुल अजीज सिलावट ने कहा कि ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष कार्य करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहीद सिलावट ने बताया कि जल्दी ही संस्थान के बैनर तले नेत्र जांच शिविर आयोजित के साथ ही केकड़ी में फरवरी माह में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। 

शिविर प्रभारी सन्नाउल्लाह सिलावट ने बताया कि शिविर में महिला चिकित्सालय, अजमेर और महिला चिकित्सालय (उम्मेद) जोधपुर टीमों ने 61 यूनिट रक्त संग्रहण किया। शिविर में प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहीद सिलावट ने 30 वी बार और मोहम्मद बशीर सिलावट ने 14 वीं बार रक्तदान जबकि 16 रक्तदाताओ ने पहली बार रक्तदान किया। 

यह थे अतिथि 

पुलिस उप अधीक्षक रामकरणसिंह मलिंडा, आरएएस में चयनित कृषक क्रय-विक्रय सहकारी समिति मेड़ता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल चौधरी, पुलिस निरीक्षक राजेश डांगा आसाम, वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसुदन जोशी, पालिका के पूर्व चेयरमैन अनिल थानवी, पूर्व चेयरमैन सलीम मोयल, संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हाजी अब्दुल अजीज सिलावट भीलवाड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल सलीम सिलावट, प्रदेश सचिव शाहीद सिलावट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अब्दुल इस्लाम पठान, मास्हाटर जी अब्दुल हमीद चौहान सोजत, हाजी अब्दुल सलीम सिलावट सहित अतिथि थे।

इनका हुआ सम्मान 

कार्यक्रम में अलवीरा, सिमना, साहिला, इकरा, जासिर अब्दुल्लाह, सानिया बानो, नाजिया बानो, लुकमान सिलावट, खजवाना और आरएएस में 9 रैंक हासिल करने वाले कमल चौधरी सहित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 

इन्होंने किया अवलोकन 

शिविर का प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद शरीफ सरवाड़, प्रदेश मंत्री सन्नाउल्लाह सिलावट, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद बशीर सिलावट, जिलाध्यक्ष बालेसर मोहम्मद साबिर सिलावट, जिलाध्यक्ष मकराना मोहम्मद आरिफ बल्खी, मोहम्मद याकूब गजधर, मोहम्मद उस्मान सिलावट,अब्दुल वकील गजधर, मोहम्मद रकीब ताजक, मशहूर कार्टूनिस्ट चांद मोहम्मद घोसी, ऑल मुस्लिम चेरिटेबल सोसायटी संयोजक शौकत अली भाटी, समाजसेवी कमल भाई गोयल, निजामुदीन घोसी, इकबाल रंगरेज सहित कई गणमान्य लोगों ने अवलोकन कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। 

इन्होंने दी सेवाएं 

शिविर में निसार सिलावट, मोहम्मद सदीक बडगुर्जर, साजिद सिलावट, अकिल सिलावट अशफाक ताजक, मास्टर सलीम सिलावट, मास्टर सैय्यद आबिद अली चुडिघर, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इंसाफ, मोहम्मद ताहिर, सम्मिउल्लाह, अताउल्लाह, अब्दुल कबीर सहित कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।