रांकावत समाज गोड़वाड़ की 18वीं पैदल यात्रा संपन्न

रांकावत समाज गोड़वाड़ की 18वीं पैदल यात्रा संपन्न

रांकावत समाज गोड़वाड़ की 18वीं पैदल यात्रा संपन्न

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

पाली । रांकावत वैष्णव भवन चैरिटेबल ट्रस्ट, चारभुजा गढ़बोर के सानिध्य में 18वीं पैदलयात्रा संघ बिरामी चौकी से श्री चारभुजा गढ़बोर के लिए रवाना हुआ। जिसमें करीब तीन सौ समाज बन्धु शामिल हुए।

संघ को ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमारजी व संस्था के मुख्य पदाधिकारियों ने श्री चारभुजानाथ के जयकारों के साथ रवाना किया। सभी यात्री नाचते-गाते आनंद के साथ चारभुजाजी पहुंचे। शाम को आयोजित सम्मान समारोह में सभी भामाशाहों सहित महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार श्री जगदीशकुमार रोटांगर का माला, साफा, शाल व दुपट्टा से भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर संघ में अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार के साथ श्री रामदास, चेनदास, मदनलाल, फुआराम, श्यामसुंदर, ओमप्रकाश, भंवरलाल, कुकाराम, मोतीलाल, बंशीलाल, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, विकास कुमार, अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए थे। कार्यक्रम के अंतिम दिन भवन में करीब 800 से अधिक समाज बन्धुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अंत में अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।