एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण 56 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

SDM,inspected,the,district,hospital,56,employees,were,found,absent

एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण 56 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
लालसोट में जिला अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम

एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण 56 कर्मचारी मिले अनुपस्थित 

लालसोट/दौसा, लालसोट में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल का एसडीएम विजेंद्र मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 189 कर्मचारियों में से 56 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस दौरान एसडीएम ने पीएमओ राजकुमार सेहरा को कार्रवाई के निर्देश दिए साथ ही स्पष्ट रोस्टर प्रणाली बनाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य और मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा स्टाप की समय पर उपस्थिति और मरीजों को समय पर उपचार की सुविधा देना प्राथमिक दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नही की जाएगी। एसडीएम ने भविष्य में लापरवाही मिलने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।