सोजत में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तंवर का दिव्यांग सेवा समिति ने किया बहुमान

सोजत में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तंवर का दिव्यांग सेवा समिति ने किया बहुमान

सोजत में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तंवर का दिव्यांग सेवा समिति ने किया बहुमान

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। दिव्यांग सेवा समिति सोजत द्वारा सोमवार को नगर पालिका सोजत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कीर्ति तंवर के प्रतिनिधि राजेश तंवर का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर भव्य बहुमान किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद बालमुकुंद गहलोत, गौतम तंवर, कैलाश चावला का भी माला पहनाकर मान-सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने तंवर को दिव्यांगजनों के कल्याण व नगर विकास के लिए शुभकामनाएं दी।

समारोह में दिव्यांग सेवा समिति के उपाध्यक्ष बुद्धाराम पनुसा, गंगाराम परिहार, राजाराम टांक, अनिल मेघवाल, भरत प्रजापत, जितेंद्र सिंघानिया, दीपक गहलोत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधि राजेश तंवर ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पालिका प्रशासन दिव्यांगजनों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा।