पिकअप ने तीन छात्रों को कुचला दो की मौत     

EDITOR ll :- omprkash Chouhan

पिकअप ने तीन छात्रों को कुचला दो की मौत     

पिकअप ने तीन छात्रों को कुचला दो की मौत 

THE BHASWAR TMES NEWS

जोधपुर/एक ही परिवार के स्कूल जा रहे 3 छात्रों को खेतनगर में पिकअप ने कुचल दिया। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को जोधपुर रेफर किया गया है।

हादसा देचू क्षेत्र के फलोदी-पचपदरा स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह खेतनगर गांव में हुआ। पिकअप से टक्कर लगते ही तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे उनके बैग और चप्पल बिखर गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। बच्चों के परिजनों को बुलाया।

पुलिस ने एम्बुलेंस से बच्चों को हॉस्पिटल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल छात्र को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसा स्कूल से एक किलोमीटर पहले हुआ.

लोहावट डीएसपी संग्रामसिंह ने बताया कि सेतरावा उपखंड के विरमदेवगढ़ निवासी सुनील (15) पुत्र खीयाराम मेघवाल नागेश (17) पुत्र चैनाराम मेघवाल,भोमेश उर्फ भोमाराम (17) पुत्र चूनाराम मेघवाल घर से सेतरावा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए सुबह निकले थे। उन्होंने ने बताया कि सेतरावा के पास लोड़ता निवासी पिकअप ड्राइवर सुनील को पुलिस ने पकड़ लिया है।

पिकअप ड्राइवर आसपास के गांवों से दूध इकट्ठा कर देचू और सेतरावा कस्बे में दुकानदारों को बेचता है। ड्राइवर दूध इकट्ठा कर दुकानों पर देने जा रहा था तभी ये हादसा हो गया।

इधर परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे को लेकर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग की। करीब 15 मिनट तक परिजनों की पुलिस और प्रशासन से बातचीत हुई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए।