एल.ओ से संपर्क जल्द भरे से गणना प्रपत्र - राणावत
बी.एल.ओ. से संपर्क जल्द भरे से गणना प्रपत्र - राणावत
पाली 8 नवम्बर। निर्वाचन निर्वाचन विभाग की ओर विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र के पाली एवं रोहट मे बूथ लेवल मतदाताओ के घर घर जाकर अभियान की गति तेज कर रहे है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर विशेष पुनरीक्षण अभियान एक समयबद्व कार्यक्रम है। जिसमे सभी मतदाता अभियान मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन कार्य मे सहयोग करे। उन्होने बताया कि बी.एल.ओ के घर आने से पूर्व ही मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखे जिससे की गणना प्रपत्र भरने के दौरान उन्हे किसी प्रकार की समस्याओ का सामना नही करना पडे। गणना प्रपत्र आफलाईन के अलावा निर्वाचन विभाग की अधिकृत वेबसाईट पर जाकर भी आनलाईन भर सकते है। उन्होने बताया कि सभी मतदाता अपने अपने भाग के बी.एल.ओ से संपर्क कर जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरना सुनिश्चित करे।