रुपए भी हड़पे प्लाट भी नहीं दिए
रुपए भी हड़पे प्लाट भी नहीं दिए जोधपुर/ कोर्ट में परिवाद पेश कर शहर के बनाड़ इलाके की रहने वाली महिला ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने खुद को कॉलोनी का मालिक बताकर योजना के दो प्लॉट बेच दिए लेकिन बाद में पता चला कि वह जमीन उसकी नहीं थी।
ममता शोभावत पत्नी दिनेश पवार बनाड़ ने अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 5 के समक्ष फौजदारी परिवाद दायर किया। उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी शौकत अली खान जो मेट्रो प्रॉपर्टी डीलर मेट्रो स्टील शिकारगढ़ में ऑफिस चलाता है, उसने खसरा नंबर 541 स्थित विश्नोइयों की ढाणी बनाड़ रोड की योजना में दो प्लॉट बेचकर धोखाधड़ी की।
आरोपी ने बेईमानी से एकमुश्त रकम लेकर प्लॉट के दस्तावेज तैयार करवाए। प्रत्येक प्लॉट की कीमत 2.12 लाख रुपए तय की गई थी। कुल 4 लाख 24 हजार रुपए की डील में से महिला ने 2लाख 24 हजार रुपए ऑनलाइन और नकद दिए। लेकिन आरोपी ने न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही रुपए लौटाए।
महिला का कहना है कि जब उसने मौके पर जाकर भूमि देखी तो वहां कोई कॉलोनी या विकास कार्य नहीं था। जांच में पता चला कि वह जमीन आरोपी के नाम पर नहीं है और उसने झूठे दस्तावेज बनवाकर पैसे हड़प लिए हैं।