गाजे- बाजे के साथ मनाई राजपुरोहित समाज ने  संत खेतेश्वर कि जन्म जयंती

गाजे- बाजे के साथ मनाई राजपुरोहित समाज ने  संत खेतेश्वर कि जन्म जयंती
Photo the bhaswar times

गाजे- बाजे के साथ मनाई राजपुरोहित समाज ने  संत खेतेश्वर कि जन्म जयंती।

पाली/राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेतेश्वर महाराज का 112वां जन्म कल्याणक महोत्सव (जन्म जयंती) सोमवार को राजपुरोहित समाज के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाई। राजपुरोहित विकास समिति की ओर से शहर में खेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा निकली।

यह वीडीनगर समाज भवन से रवाना होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए सुंदर नगर स्थित समाज के छात्रावास पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का रास्ते में कई जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। झांकियों के जरिए संत खेतेश्वर के संदेशों को दर्शाया गया है। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए मजबूत लोकतंत्र के लिए की मतदान की अपील की।सोमवार सुबह गाजे-बाजे के साथ वीडी नगर स्थित समाज भवन से संत खेतेश्वर की शोभायात्रा रवाना हुई। रास्तेभर युवा नाचते-गाते चल रहे थे। संत खेतेश्वर के जयकारे लगाए गए। महिलाओं की भजन मंडलियां भजन गाते हुए चल रही थीं।

शोभायात्रा के आगे संत खेतेश्वर का स्वांग रचे एक युवा चल रहा था। शोभायात्रा में शामिल झांकियों के जरिए संत के जीवन चरित्र को दर्शाया गया। रास्ते में कई जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, गोल निंबड़ा, नवलखा रोड, रोटरी क्लब, नहर पुलिया होते हुए सुदंर नगर स्थित राजपुरोहित समाज के छात्रावास पहुंच कर पूरी हुई।

राजपुरोहित विकास समिति अध्यक्ष कुंदन सिंह रावलवास ने बताया कि सुंदर नगर स्थित हॉस्टल में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें समाज हित में आर्थिक योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट ( सलग्न पवन पाण्डे)