दो भाइयों के सिर फोड़े

दो भाइयों के सिर फोड़े

दो भाइयों के सिर फोड़े         

THE BHASWAR TIMES NEWS

 पाली में दीपावली त्यौहार को लेकर दो भाई अपने मामा के घर मिलने गए। वापस आते समय रास्ते में युवकों नशे में मिले और उनसे रुपए मांगें मना करने पर उन्होंने दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीटा। जिससे दोनों के सिर फूट गए।

बदमाशों ने दोनों भाइयों की बाइक भी तोड़ डाली। घायलों का पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी है। घटना को लेकर उन्होंने थाने में शिकायत दी। पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी के 25 साल का बबूल पुत्र मनोहर भील अपने बड़े भाई 27 साल के महेंद्र पुत्र मनोहर भील के साथ बजरंगबाड़ी में रहने वाले अपने मामा के घर मंगलवार शाम को दीपावली मिलन को गए। शाम को दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें कुछ युवक मिले।

आरोप है कि वे नशे में थे और शराब के लिए उनसे रुपए मांगें। दोनों ने देने से इंकार किया तो उन्होंने उनसे मारपीट की। लोहे की रॉड सिर पर लगने से दोनों के सिर में गहरी चोट आई। इलाज के लिए परिजनों ने दोनों को पाली के बांगड़ अस्पताल भर्ती करवाया। दोनों का इलाज जारी है।