आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरि की जयन्ति मनाई
आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरि की जयन्ति मनाई
अब्दुल समद राही वरिष्ठ पत्रकार
डेह/नागौर
कस्बे के सेठ श्री भंवरलाल बेताला राजकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरि की जयन्ति मनाई गई।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.दिनेश फुलवारिया ने बताया कि औषधालय में आज धनतेरस को धन्वन्तरि जयन्ति मनाई गई,सर्वप्रथम धन्वन्तरि के चित्र पर माल्यर्पण, दीप प्रज्वलित कर ,आरती पूजा की गई,फिर उन्होंने समुद्र मंथन से धन्वन्तरि के उद्भव के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से दिनचर्या ,ऋतुचर्या ,के अनुसार आहार विहार से ,दैनिक योगाभ्यास से स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य को सही बनाये में मदद करता है साथ ही
औषधालय में राजस्थान सरकार एवं आयुष विभाग द्वारा कई तरह की औषधियां आई हुई है आमजन से अनुरोध है कि इसका लाभ लेकर अपने बीमारियों का इलाज करवा सकता है,अंत में योग प्रशिक्षक पवन कुमार टोगसिया ने विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी दी। इस दौरन समाज सेवी पवन पहाड़िया,हनुमानराम टोगसिया,भंवरसिंह उदावत,महावीर जैन,दौलतसिंह,सत्यनारायण टेलर,सुशील छाबा,गोपालचंद तंवर,शिवराज टोगसिया ,मनीराम ईनाणिया,नवीन पहाड़िया,घेवरराम प्रजापत आदि उपस्तिथ थे।