अवैध मादक प्रदार्थ सहित एक गिरफ्तार
अवैध मादक प्रदार्थ सहित एक गिरफ्तार पाली / अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन-"प्रहार" के तहत सोजतरोड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 262.89 ग्राम अफीम का दुध जब्त कर एक मुलजिम को किया गिरफतार किया हैँ. ।
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि सोजत के मैसाणा रेल्वे अन्डरब्रिज के पास सघन चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स रजि. नम्बर आरजे 22 वाईएस 4635 की चैकिंग की गई तो मोटरसाईकिल पर सवार कैलाश उर्फ किशन के कब्जे से कुल 262.89 ग्राम अफिम का दूध बरामद हुआ. पुलिस एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जाँच कर रही हैँ.