अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार जोधपुर /जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने खेड़ापा इलाके के ग्राम बावड़ी से 98 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ ही तस्करी में उपयोग में ली गई पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया। जिला विशेष टीम और खेड़ापा थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की हैँ.
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद राईको की बासनी बावड़ी क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी मोहनराम पुत्र जोगाराम जाट निवासी राईको की बासनी बावड़ी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने घर से डोडा-पोस्त पिकअप गाड़ी में भरकर पास की बबूल की झाड़ियों में छिपा रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी से 98 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़ा नेटवर्क