किया गया। वहीं ईशान अरोरा को स्कॉलरली रिसर्च अवार्ड प्रदान किया गया।
जेननेक्स्ट लीडरशिप एक्सीलेंस समिट एंड अवार्ड 2026 का सफल आयोजन
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जयपुर, 15 मार्च। राजधानी जयपुर के आरआईसी (RIC) में आयोजित “जेननेक्स्ट लीडरशिप एक्सीलेंस समिट एंड अवार्ड 2026” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक नेतृत्व, नवाचार और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काउंसिल फॉर सस्टेनेबल पीस एंड डेवलपमेंट तथा डेवलपमेंट फोरम फॉर विकसित भारत 2047 के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रिपु रंजन सिन्हा (चांसलर, लैंगबस्टेक यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी, यूएसए) ने की। समारोह के मुख्य अतिथि अमित शर्मा थे, जबकि सुरजीत सिंह, डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. सुरेश अग्रवाल, डॉ. जगदीश सोमानी, डॉ. के.एल. जैन, प्रो. कुलदीप एस. चरक, डॉ. मेघेंद्र शर्मा तथा श्री अनिल लोढ़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संचालन और निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेंद्र प्रताप कोठारी, डॉ. आशीष चंद्र स्वामी, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, डॉ. आकाश सक्सेना, डॉ. शिल्पा जैन, डॉ. रुचिर जैन तथा डॉ. निकिता गुप्ता (सदस्य सचिव) शामिल रहे।
समिट के दौरान लैंगबस्टेक यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी (यूएसए) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। इनमें डॉ. फातिमा तिनावाला (मानव संसाधन प्रबंधन), डॉ. मनीषा आनंद सिंहवी (मार्केटिंग मैनेजमेंट) और मेजर महेंद्र ठाकरान (ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंस) शामिल रहे।
समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से प्रो. डॉ. मनोज श्रीवास्तव और श्री अनिल लोढ़ा को सम्मानित किया गया। वहीं यंग लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से मोहीत सहानी, अभिषेक गुप्ता, विनीत पाटनी, राजेश्वर राजपुरोहित, बृजेश अंगीरा और मनोज पिपर्सानिया को सम्मानित किया गया, जबकि विक्रांत जेठी को फाइनेंशियल इन्क्लूजन के क्षेत्र में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अलमास हुसैन, गौतम वी. कपूर, महेंद्र सिंह नरूका तथा ईशिता कोठारी को एंटरप्रेन्योर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। अजय कुमार शर्मा को स्किल डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. मीनाक्षी नरूला को एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. ज्योत्सना दीवान मेहता, डॉ. धर्मवीर यादव, डॉ. मयंक कुमार जैन, डॉ. ममता यादव, डॉ. रविंद्र टेलर, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. गौरी धिंगरा, डॉ. रामचंद्र, डॉ. अमनदीप कौर तथा डॉ. आमरपाली रॉय को अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं ईशान अरोरा को स्कॉलरली रिसर्च अवार्ड प्रदान किया गया।
सामाजिक नेतृत्व और प्रोफेशनल उत्कृष्टता के क्षेत्र में डॉ. रुचिका शर्मा (महिला सामाजिक नेतृत्व), सोनल सिन्हा (यूथ सोशल इम्पैक्ट लीडर), डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा (इकोनॉमिक एनालिस्ट), विपुल खंडेलवाल (डिजिटल फाइनेंस), एस. लक्ष्मी नरसिम्मा (ग्लोबल लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट), बबलू कुमार प्रसाद (बैकएंड टेक्नोलॉजी), शालिनी गुप्ता (इननोवेटिव वुमन अकादमिकियन), वंशिका जैन व याशिका भार्गव (यूथ एक्सीलेंस), दिव्या सोनी (मेकअप आर्टिस्ट) तथा महेंद्र सिंह नरूका (मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग) को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त WAIMS IP रिसर्च एंड कंसल्टिंग, ग्लोब टेक प्रोफेशनल कंसल्टिंग सर्विसेज तथा टीम NIC को डिस्टिंग्विश्ड कंसल्टिंग एवं एथिकल लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करते हैं तथा “विकसित भारत 2047” के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।