लंदन टेक वीक 2026 में भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करेंगे सुशील शर्मा

लंदन टेक वीक 2026 में भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करेंगे सुशील शर्मा

लंदन टेक वीक 2026 में भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करेंगे सुशील शर्मा

विश्व के प्रतिष्ठित नवाचार एवं प्रौद्योगिकी मंच लंदन टेक वीक 2026 में जोधपुर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

इस कार्यक्रम में मारवाड़ी कैटलिस्ट्स के संस्थापक एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम लीडर सुशील शर्मा को के विशेष Global VIP Reception कार्यक्रम का विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह स्वागत समारोह लंदन की लेडी मेयर की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के उद्यमी, निवेशक, नीति-निर्माता एवं नवाचार क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में यूके सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रहेगी. 

 शर्मा इस अवसर पर जोधपुर एवं भारत के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम एवं लघु उद्योगों (एमएसएमई) का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय स्टार्टअप्स के लिए यूनाइटेड किंगडम में सहयोग, निवेश, वैश्विक विस्तार तथा साझेदारी के नए अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही मारवाड़ी कैटलिस्ट्स के सहयोग से स्थापित नवोदित स्टार्टअप लीप अहेड भी इस वैश्विक मंच पर भाग लेने हेतु आमंत्रण प्राप्त हुआ है। कंपनी की संस्थापक दिव्या मुल्तानी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग, व्यवसायिक सहयोग एवं वैश्विक बाजारों तक पहुंच का अवसर होगा।