2047 तक विकसित भारत बनाए में अपना सार्थक योगदान दे - गजेंद्र जैन

2047 तक विकसित भारत बनाए में अपना सार्थक योगदान दे - गजेंद्र जैन

2047 तक विकसित भारत बनाए में अपना सार्थक योगदान दे - गजेंद्र जैन

The bhaswar times news 

स्थानीय श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बाबूलाल बोहरा की अध्यक्षता में बड़ी धूम धाम से मनाया गया अध्यक्ष बोहरा ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया


संस्था के कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में विश्व पटल पर    आगे बढ़ रहा है ये हम सब का कर्तव्य है के हम सब मिल कर देश को 2047 तक विकसित भारत बनाए में अपना सार्थक योगदान दे आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज के दिन को भारत दिवस के रूप में मनाया जा रह है यह हमारे लिया गर्व का विषय है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण बोहरा ने कहा कि विद्यार्थियों को मोबाईल और टेलीविज़न का स्क्रीन टाइम कम या सीमित कर विद्या अर्जन कर सफल होने में लगाना चाहिए मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी स्वतंत्रता बड़े संघर्ष के बाद मिली है अस्सी साल पहले के संघर्ष ओर बलिदान देने वाले शहीदों को हमे याद करना चाहिए इस स्वतंत्रता और देश की अखंडता को सुनिश्चित करना हमारा सबसे बड़ा दायित्व है  

जगदीश चंद्र गहलोत ने     इस अवसर पर शहीदों को याद किया और कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान आज भी देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है 

छात्रा मायरा, मनीषा, कंचन, दीपिका, कृष्णा, पूर्वी और लाजवंती ने बेटी हु में बेटी तारा बनूँगी.. , मयूर, प्रिंस, जीतू, डिंपल, कनिका, मनीषा, अनस, अरशान और वर्षा ने संदेश आते है..., , लक्षित, नैनशी, दीपू, ललिता और वैशाली ने ये धरती है वीर जवानों की.... , अनीता, कविता, नम्रता और मनीषा ने लीलण मारी छम छम... , अनीता का एकल नृत्य तिरंगा मेरी शान... , हितेश, प्रिंस, शुभम, कृष्णा भूपेंद्र और कुशल के कॉमेडी हास्य व्यंग नाटक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सत्यनारायण गोयल, विनोद लोढ़ा, बलवंत राज बलाई, जयंती भंडारी, अंकुर बलाई, नवनीत जैन, जगदीश चंद्र गहलोत सहित समानित सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया

सभी विद्यार्थियों ओर अभिभावकों के लिया अल्पाहार की व्यवस्था विनोद लोढ़ा के सौजन्य से की गई

कार्यक्रम में मंच संचालन नरेश बोराणा, दीपक देवड़ा, रेखा कुमारी एवं निर्मला टांक ने किया

विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, निर्मला टांक, रिंकू मेवाड़ा, महेंद्र सिंघाड़िया, सुरेंद्र जांगिड़, नरेश बोराणा, सुनीता परिहार, रेखा कुमारी, दीपक देवड़ा, मंजूलता जोशी व्यास, रसना कुमारी, वर्षा सांखला, मंदाकिनी, उषा, शिवानी, मैना देवी एवं रामचंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने  में सक्रिय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।