राजस्थान से हज पर जाने वाले हाजियों की पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से

राजस्थान से हज पर जाने वाले हाजियों की पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से

राजस्थान से हज पर जाने वाले हाजियों की पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से

राजस्थान से इस वर्ष 4584 हज यात्री मुकद्दर सफर पर जाएंगे

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जिला यूनिट जोधपुर के सेक्रेटरी हाजी शहजाद अंसारी ने बताया कि 2026 में राजस्थान से हज पर जाने वाले हाजियों की जयपुर से पहली फ्लाइट कि उड़ान 20 अप्रैल से शुरू होगी 

राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी जयपुर के जनरल सेक्रेटरी हाजी निजामुद्दीन ने विशेष जानकारी दी की हज यात्रा 2026 के लिए राजस्थान से इस वर्ष कुल 4584 हज यात्री इस मुकद्दर सफर पर जाएंगे पहली उड़ान 20 अप्रैल को जयपुर से रवाना होगी ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिला यूनिट जोधपुर के अध्यक्ष सय्यद आरीफ अली ने बताया कि इस बार राज्य के हज यात्रियों को ले जाने की जिम्मेदारी फ्लाइनेस एयरलाइंस को दी गई है जिसके बड़े विमान जयपुर से सीधे मदीना तक उड़ान भरेंगे 20 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच जयपुर से कुल 9 उड़ानें संचालित होगी जिसमें 3480 यात्री मदीना पहुंचेंगे इन विमानों में एक साथ लगभग 430 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई के उपाध्यक्ष मशरूर ख़ान ने जानकारी दी हज यात्री विशेष ध्यान दें हैंडबैग जो साथ में रखना है उसमें 7 किलो वजन ही ले जा सकते हैं और 20-20 किलो की दो बैग यानी दो अटेची ले जा सकते हैं

सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य यूनुस नागौरी ने बताया कि हाजी अपने साथ वैधानिक समान ही साथ ले जाएं हाजी अपनी रोजाना खाने वाली दवाइयां को साथ रखें और डॉक्टर से लिखी हुई परची भी साथ रखें 

सोसायटी के सीनियर सदस्य गुलाम सफदर ने बताया कि हाजियों ने जो ट्रेनिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया उसमें जो बातें बताई गई उनका विशेष ध्यान रखें ताकि हज पर जाने व हज होने तक किसी कठिनाई का सामना करना ना पड़े सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य इनायत हुसैन ने बताया है कि इस बार हाजियों को अजीजिया मक्का में और मदीने में खाने बनाने की परमिशन नहीं है खाने बनाने का सामान बर्तन साथ ना ले जाएं आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई 

 के सैयद जुबेर अली ने विशेष जानकारी देते हुए कहा है कि राजस्थान से जाने वाले हाजी मक्का में और मदीना में खाना लेना चाहते हैं वह सैयद जुबेर अली मोबाइल नंबर 9114403500 से संपर्क कर सकते हैं सुबह का नाश्ता चाय कॉफी साथ दोपहर का खाना शाम का खाना बहुत बेहतरीन, अच्छा खाने की व्यवस्था की गई है वाजिब रेट पर,समय पर आपके रूम में और आपकी होटल में कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी ताकि आप समय पर खाना खा सके और इबादत करने में कोई परेशानी ना हों हज पर जाने वाले जोधपुर से और राजस्थान के किसी भी क्षेत्र से जाने वाले हाजियों को किसी भी तरह की जानकारी हासिल करनी हो और सेवा लेनी हो तो ऑल इंडिया हाज वेलफेयर सोसाइटी जिला यूनिट के उपाध्यक्ष जब मशरूर खान मोबाइल नंबर 900 146 6212 से एनीटाइम 24 घंटे किसी भी टाइम संपर्क कर सकते हैं हाजियों की सेवा में खिदमत में हमेशा मोबाइल चालू रहेगा जो लोग ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर जिला ईकाई के व्हाट्सएप में नहीं जुड़े है वह जुड़कर रोजाना की जानकारी और अपडेट मालूम करते सकते हैं आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई के वरिष्ठ सदस्य हाजी अब्दुल मन्नान ने बताया कि जयपुर हाउस, और एयरपोर्ट पर आपकी खिदमत के लिए उपस्थित रहेंगे।