कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति जोधपुर की इज्तिमाई शादी कमेटी के चुनाव संपन्न

कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति जोधपुर की इज्तिमाई शादी कमेटी के चुनाव संपन्न

कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति जोधपुर की इज्तिमाई शादी कमेटी के चुनाव संपन्न 

अनवर सिसोदिया सदर मोहम्मद समीर सेक्रेटरी व अब्दुल बर कैशियर नियुक्त 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति जोधपुर की इज्तिमाई शादी कमेटी के चुनाव हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुए। समाज बंधुओं की भारी भीड़ ने उत्साह पूर्वक चुनाव में भाग लिया।

इलेक्शन कमेटी चेयरमैन मोहम्मद रफीक वल्द अब्दुल हकीम साहब की निगरानी में संपन्न हुए।

इस चुनाव में सदर के लिए पूर्व सदर अनवर सिसोदिया ने 396 वोट में से 231 वोट प्राप्त कर सदर के चुनाव में जीत हासिल की वहीं मोहम्मद इमरान खिलजी को 150 वोट मिले व मोहम्मद शाहिद को 4 वोट व 11 वोट खारिज हुए।सेक्रेटरी पद के लिए 244 वोट प्राप्त कर मोहम्मद समीर ने जीत हासिल की वहीं मोहम्मद समीर खान उर्दू ने 150 वोट मिले व दो वोट खारिज हुए केशियर पद के लिए अब्दुल बर ने 275 वोट प्राप्त कर भारी मतों से जीत हासिल की वहीं मोहम्मद इमरान चौहान 41 व मोहम्मद साबिर 69 ही प्राप्त कर सके 11 वोट खारिज हुए। 

इज्तिमाई शादी कमेटी के हुए इस चुनाव में सदर अनवर सिसोदिया, मोहम्मद समीर सेक्रेटरी व अब्दुल बर को केशियर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मजलिस हमदर्दाने क़ौम मेड़ती सिलावटान सदर अब्दुल सलीम चौहान, मतीन खताई नायब सदर, मोहम्मद साकिर सेकेट्री, अब्दुल वाहिद खताई नायब सेकेट्री, साकिर केशियर, प्रोफेसर अब्दुल हई, अब्दुल रहीम मोदी, 

 मो. शाहिद सिलावट प्रदेश सचिव, इमाम आसिफ, फुरकान अंसारी, जावेद साहब फर्नीचर, हारून खान, अब्दुल वाहिद बाबू खजांची, रजिस्टर आफिसर अब्दुल हमीद, इलेक्शन कमेटी पूर्व चेयरमैन मो. ईसाक सिसौदिया, मो. रफ़ीक चुनाव समिति चेयरमैन, मुनाफ ठेकेदार, मो. जाहिद पार्षद, मोहम्मद बसीर गजधर, बरकतुल्लाह खिलजी, मो. मन्नान मेडिकल सोसायटी, समाजसेवी अब्दुल मुकतदीर खताई, अय्यूब सिलावट ख़िदमत ख़लफ़, अब्दुल सलीम ताजक, ठेकेदार अज़ीम, काजी अब्दुर्रहीम, अब्दुल समद राही, मोमीन नेशनल फर्नीचर आदि कई समाज बंधुओं और दोस्त अहबाब ने मुबारकबाद दी।